फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को शांत रहे श्रीष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सोमवार रात में अवैध निर्माण तोड़ने निकलने जिला विकास प्राधिकरण के कर्मचारी मंगलवार को शांत रहे। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों ने जिला विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की लगाम कस दी, जिसके बाद टीम खामोश हो गई। जबकि श्रीष कुमार का कहना है कि मंगलवार को भी प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

हाइकोर्ट से अपने तबादले के खिलाफ यथास्थिति का आदेश लेकर जिला विकास प्राधिकरण सचिव की कुर्सी पर काबिज हुए श्रीष कुमार सोमवार रात लगभग नौ बजे कलक्ट्रेट-मोटर मार्ग स्थित अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचे थे। विशप स्कूल प्रबंधक के साथ श्रीष कुमार की बहस भी हुई। रात के समय प्राधिकरण की यह कार्रवाई मंगलवार को शहर में चर्चा का विषय रही। लोगों में यह जानने की उत्सुकता रही कि प्राधिकरण मंगलवार को क्या करेगा। ज्यादा आशंका अभियान न चलने की थी और हुआ भी वही। प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिन भर प्राधिकरण शांत रहा। सूत्रों ने बताया कि आला अधिकारियों ने प्राधिकरण कर्मचारियों की लगाम कस दी है। इसलिए अभियान नहीं चलाया गया। उधर, श्रीष कुमार का कहना है कि मंगलवार को भी उन्होंने अपने जेई व अन्य कर्मचारियों को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भेजा था। प्राधिकरण का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें