नैनीताल। सरोवर नगरी देश के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी खूब भा रही है। पिछले पांच साल में 37,272 विदेशी पर्यटकों ने नैनीताल की वादियों का लुत्फ उठाया है। पर्यटन विभाग को आशा है कि भविष्य में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
यहां नैना देवी मंदिर, पं. गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान, कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर आदि प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। पिछले 17 सालों से लगातार यहां विदेशी पर्यटकों का आना जारी है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भारत आने वाले पर्यटकों में से अधिकतर यहां आना पसंद करते हैं। कई विदेशी पर्यटक ऐसे भी हैं जो बार-बार नैनीताल आते हैं।