फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से ढही दीवार की चपेट में आया दंपति, महिला की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

---------------
डंपर की टक्कर से ढही दीवार की
चपेट में आया दंपति, महिला की मौत
- बाइक चालक पति गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)।
पीरूमदारा में एक डंपर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। इससे दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में बाइक सवार दंपति आ गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बदेशा स्टोन क्रशर के पास डंपर (एचआर 38एन 6005) अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। इससे दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में बाइक सवार दंपति उदयपुरी बैलजुड़ी निवासी शेर सिंह पुत्र राम सिंह और उसकी पत्नी वीरवति (32) आ गए। वीरवति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहन से काशीपुर रेफर कर दिया गया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रख दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें