बाजपुर में अंतरराज्यीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बाजपुर क्रिकेर्ट्स ने आरसीसी काशीपुर को को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बाजपुर के राजदीप ने पारी की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम को एक विकेट से जीत दिलाई।
इंटर कॉलेज मैदान में वन स्टेप वेलफेयर सोशल सोसायटी की ओर से चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल में आरसीसी काशीपुर और बाजपुर क्रिकेटर्स के बीच मुकाबला हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी काशीपुर निर्धारित निर्धारित 20 ओवरों में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। काशीपुर के अवतार के सर्वाधिक 29 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी की शुरूआत ठीक नहीं रही। काशीपुर के सागर ने तीन, शिवा, विक्रम और नाजिम ने दो-दो विकेट लेकर बाजपुर की टीम को बैकफुट पर ला दिया। पारी की अंतिम गेंद में राजदीप तिवारी ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। सोनू ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। अंपायर सुखविंदर सिंह सुक्खी, डॉ. एमएल शर्मा, कमेंटेटर कपिल और अमित सनवाल, स्कोरर आशु रहे। जितेंद्र शर्मा सोनू और सोसायटी के अध्यक्ष आशु मेहरा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजदीप तिवारी और आशीष भट्ट रहे। वहां विकास गुप्ता, अनिल सेन, सुभाष शर्मा, तनवीर, अरुण, जीतू, रोहित, रवि, सूरज, सतनाम डांगी आदि थे।