गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। आंदोलन को हर रोज सैकड़ों लोगों का समर्थन मिल रहा है। गांधी चबूतरे पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक और अधिवक्ता डीके जोशी ने कहा कि विकास खंड गरुड़ को ब्लॉक का दर्जा 1952 में मिल गया था। भाजपा और कांग्रेस आखिरकार गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने में देरी क्यों कर रही है।
समिति के अध्यक्ष कैलाश बोरा ने कहा कि गरुड़ से छोटे कस्बों को सरकार ने कई साल पूर्व नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है, लेकिन गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने में देरी होरही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को हर रोज सैकड़ों लोगों का समर्थन मिल रहा है। धरने में व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी, एनबी भट्ट, अर्जुन राणा,गिरीश पांडे, विनोद खोलिया, शेर सिंह बृजवाल आदि बैठे हैं।