फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप दिखा तो पहाड़ी से गिर गई नवविवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पति के साथ नैनीताल घूमने आई दिल्ली की नवविवाहिता की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। सांप दिखाई देने पर भागने की हड़बड़ी में वह ढाई सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

मकान नंबर 512, जलबोर्ड, मंडोली गांव, नार्थ ईस्ट दिल्ली निवासी सद्दाम नोएडा के संजीवनी अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टर है। उसकी शादी नवबंर में तमन्ना (25) के साथ हुई थी। दोनों 13 जनवरी को नैनीताल पहुंचे थे और मालरोड स्थित होटल हैप्पी होम में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ब्रेकफास्ट करने के बाद दोनों कार संख्या यूके 04 टीए-3495 से भ्रमण पर निकले। दिनभर घूमने के बाद अपराह्न करीब 2:05 बजे वह नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग में भूमियाधार के पास पहुंचे। दोनों सड़क किनारे पैरापिट पर बैठ गए। सद्दाम के अनुसार इसी दौरान तमन्ना को पैरापिट के किनारे सांप दिखाई दिया और वह भागने लगी। अचानक उसका पैर फिसल गया और लुढ़कते हुए नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग से कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट राष्ट्रीयराज मार्ग में करीब ढाई सौ फुट नीचे जा गिरी।
पत्नी को गिरता देख पति ने शोर मचा दिया। बाद में चालक तल्लीताल निवासी किशन सिंह गंभीर हालत में तमन्ना को लेकर बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक तमन्ना को शाम करीब 3:40 बजे अस्पताल लाया गया। उसके नाक और कान से खून बह रहा था और वह अंतिम सांसें ले रही थी लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल अस्पताल पहुंच गए और मामले की पूरी जानकारी ली। सीओ विजय थापा ने घटना स्थल का भी मुआयना किया। उन्होंने बताया मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


पल भर में बिखर गई खुशियां
नैनीताल। सद्दाम और तमन्ना को क्या पता था कि नैनीताल भ्रमण उनकी जिंदगी में अंधेरा कर देगा। दोनों बड़ी उम्मीद से पहाड़ों की वादियों में आए थे लेकिन एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में बिखेर दिया। सद्दाम के अनुसार तमन्ना ने सांप से बचने का पूरा प्रयास किया मगर पैर फिसलने से वह मौत से नहीं लड़ पाई।

सद्दाम सुधबुध खो बैठा
नैनीताल। पत्नी की मौत के बाद पति सद्दाम का रो-रो कर बुरा हाल था। बीडी पांडे जिला अस्पताल में जैसे ही चिकित्सकों ने मौत की बात बताई तो वह सुधबुध खो बैठा और दहाड़े मार कर रोने लगा। वह बार-बार परवरदिगार से कह रहा था कि आखिर उसने ऐसा क्या गुनाह किया जो उसकी पत्नी को अल्लाह तूने छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें