फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन फटी, 1800 घरों का पानी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पेयजल लाइन फटने से शनिवार को लगभग 1800 परिवारों का पानी ठप हो गया। साल भर में यह आठवां मामला है, जब पेयजल सप्लाई ठप हुई है। देर शाम तक जलसंस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने में जुटे थे। अलबत्ता रविवार शाम तक पेयजल सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरोवर नगरी में पेयजल लाइन फटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे पेयजल सप्लाई का पाइप फट गया। आधे घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा। सूचना पर जलसंस्थान ने सप्लाई बंद कर दी। इससे जू रोड, स्टोनले, बिरला रोड, गायत्री निवास, माउंट रोड, स्टाफ हाउस, सीआरएसटी के ऊपर वाला क्षेत्र, चार्टन लॉज समेत दस से ज्यादा क्षेत्रों के लगभग 1800 घरों का पानी ठप हो गया। सूचना पर जलसंस्थान के एई दिलीप सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खुदाई शुरू कराई। देर शाम तक कर्मचारी खुदाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डीआई पाइप जोड़ से फट गया है। लगभग आठ महीने पहले भी सीआरएसटी कॉलेज के पास इसी तरह की घटना हुई थी। उस दौरान पेयजल सप्लाई सुचारु होने में तीन दिन से ज्यादा का समय लगा था। एक साल के दौरान पेयजल सप्लाई ठप होने की यह आठवीं घटना है। लगातार पेयजल सप्लाई ठप होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पेयजल लाइन फटी, 1800 घरों का पानी ठप
नहीं थम रहा पेयजल पाइप लाइनें फटने का सिलसिला
सालभर में आठ बार ठप हुई पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें