फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रहरि समाज को और अधिक मजबूत करने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अखिल भारतीय अग्रहरि समाज उत्तराखंड की 19वीं कार्यकारिणी समिति का रविवार को सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह हुआ, इसमें अग्रहरि समाज को और अधिक मजबूत करने पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

स्विस होटल परिसर में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अग्रहरि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश हीरालाल अग्रहरि ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम के बाबत जानकारी दी। समारोह की शुरुआत अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि एवं महामंत्री सुनील अग्रहरि ने गणेश जी और अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप जलाकर किया। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रांतों से आए समाज के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। सम्मेलन में प्रयागराज में स्थायी कार्यालय भवन बनाने, कार्यक्रमों से लगातार गैर हाजिर रहने वाले पदाधिकारियों का निष्कासन करने का निर्णय लिया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय हीरा लाल, राष्ट्रीय संयोजक राम लखन अग्रहरि विधेश्वरी अग्रहरि, बच्चा बाबू ने विचार रखे। इस दौरान हल्द्वानी के रामलखन अग्रहरि की पुत्री इसिता अग्रहरि ने नृत्य प्रस्तुत किया। सम्मेलन में समाज के केंद्रीय महामंत्री कुलभाष्कर अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि, केंद्रीय संगठन मंत्री दामोदर दास अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, बद्री प्रसाद अग्रहरि, अजय अग्रहरि, श्याम अग्रहरि, संगम अग्रहरि, शिववरन अग्रहरि, शशांक किशन अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, मुन्ना लाल अग्रहरि, रामेश्वर अग्रहरि, डॉ. सतीश अग्रहरि, दिनेश कुमार अग्रहरि मनोज अग्रहरि, सूरज प्रसाद अग्रहरि, मनी पाल अग्रहरि, दामोदर दास अग्रहरि, अजय गुप्ता सहित दो सौ से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री भाष्कर अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन


अग्रहरि समाज को और अधिक मजबूत करने पर विचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें