फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल कपकोट भंग नई कार्यकारिणी के चुनाव 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर व्यापार मंडल का कार्यकाल पूरा होने पर उसे बृहस्पतिवार को विधिवत भंग कर दी गई है।
विज्ञापन

निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम तय किए गए। तय किया गया कि 16 फरवरी के प्रात: 10 से अपराह्न दो बजे तक वरिष्ठ व्यापारी गोपाल दत्त जोशी की दुकान से नामांकन पत्रों की बिक्री, 18 फरवरी को नामांकन जमा करने, 20 को नाम वापसी और 21 दिन सुबह 11 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


24 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। गोपाल दत्त जोशी, प्रकाश कांडपाल और राम सिंह कपकोटी को चुनाव अधिकारी नियुुक्त किया गया। बैठक में तय किया गया कि जो व्यापारी वर्ष 2019-20 की सदस्यता जमा करेगा वही दावेदारी करेगा यही नियम मतदान के लिए भी होगा। शुल्क 14 फरवरी तक निवर्तमान कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय और निवर्तमान सचिव हेम कपकोटी के यहां जमा किया जा सकता है। सदस्यता शुल्क 150 रुपया निर्धारित किया गया। वहां जिला उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें