फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में अगले महीने होगा जिला क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्रिकेट ऐसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में जिला क्रिकेट लीग कराने का निर्णय लिया गया। इसमें ब्लाक की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन


सुरेश सोनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड कांसिस कमेटी के दिशा निर्देशों के तहत राज्य के हर जिले में जिला क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ही राज्य की टीम में प्रवेश का मौका मिलेगा। जिला लीग के लिए खिलाड़ियों को 10 फरवरी तक आवेदन करना होगा।

इच्छुक खिलाड़ी ऐसोसिएशन के जिला सचिव रमेश दानू के मोबाइल नंबर 9568727378 से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड नंबर समेत अन्य जरूरी कागजातों की छाया प्रति साथ लानी होगी। वहां उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे, सह सचिव प्रवीण गढ़िया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार, संरक्षक हरीश रावल, मनोज ओली, दर्शन नगरकोटी, सुंदर दानू और हैरी कर्म्याल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें