फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रोन्नति, वेतन भुगतान सहित अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शुक्रवार को सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेगा। जूहा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी ने बताया कि माह दिसंबर से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही इनकम टैक्स की धनरशि का भी समायोजन नहीं किए जाने से शिक्षकों को बार बार नोटिस आ रहे हैं। पदोन्नति सहित वेतन विसंगति समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से नाराज शिक्षक 25 जनवरी को सुबह एक घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इस आशय का एक ज्ञापन भी डीएम व सीईओ को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें