हल्द्वानी। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संविदा संघ ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपनल से तैनात कर्मियों को बेवजह काम से हटाने पर रोष व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय में अपर निदेशक से भेंट कर आईटीआई प्रधानाचार्यों की इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने अपर निदेशक प्रकाश चंद्र को बताया कि जिले के कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने अपने यहां उपनल से तैनात कर्मियों को काम से हटा दिया है। जबकि निदेशालय स्तर पर किसी भी अधिकारी ने ऐसा कोई आदेश नहीं किया है। उन्होंने इसे उपनल कर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि इससे उपनल कर्मियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। अपर निदेशक प्रकाश चंद्र ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि निदेशालय स्तर पर ऐसा कोई आदेश नहीं किया गया है लिहाजा निकाले गए उपनल कर्मियों को वापस काम पर लिया जाएगा। अपर निदेशक से मिलने वालों में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट, महासचिव मनोज जोशी, गणेश गोस्वामी, प्रवीन पांडे, ललित उपाध्याय, तेजा बिष्ट आदि थे।
आईटीआई में तैनात उपनल कर्मियों को हटाने पर रोष
संघ के पदाधिकारियों ने अपर निदेशक से भेंट की