हल्द्वानी। रोडवेज का सर्वर फेल होने से टिकट मशीनें नहीं चल पाईं। इस कारण परिचालकों ने मैनुअल टिकट में जाने से मना कर दिया। उधर, दिल्ली-देवाल बस को नहीं भेजा जा सका। वहीं अधिकारियों ने दबाव बनाकर किसी तरह परिचालकों को बसों में भेजा। इस कारण बसें आधे से एक घंटा देरी से रवाना हुई।
शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज का सर्वर बैठ गया। इस कारण इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों में डाटा फीड नहीं हो पाया। उधर जैसे ही इसकी जानकारी परिचालकों को लगी तो परिचालक डिपो में पहुंचे ही नहीं। उन्होंने मैनुअल टिकट लेकर जाने से मना कर दिया। परिचालकों का कहना था कि मैनुअल टिकट में पहले किराए कि लिस्ट देखनी पड़ती है। उसके बाद टिकट बनाना पड़ता है। इस कारण अनावश्यक देरी होती है। उधर, जांच दल टिकट नहीं बनने पर पेनाल्टी लगा देता है।
परिचालकों के मना करने पर अधिकारियों ने दबाव बनाकर परिचालकों को बस में भेजा। स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि बसें आधे से एक घंटा लेट हुईं। साथ ही बरेली, देहरादून और अन्य स्थानों को जाने वाली कुछ बसें रूट में नहीं भेजी जा सकीं।
रोडवेज का सर्वर फेल, आधे से एक घंटा लेट रवाना हुईं बसें
परिचालकों ने मैनुअल टिकट लेकर जाने से किया मना
अधिकारियों ने दबाव बनाकर किसी तरह परिचालकों को बस में भेजा
ऑनलाइन बुकिंग भी हुई बंद
देहरादून और दिल्ली को जाने वाली वॉल्वो और एसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाई। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से यात्री रोडवेज बस अड्डे के चक्कर काटते रहे। यहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी।