हल्द्वानी। हावड़ा से काठगोदाम आनेवाली बाघ एक्सप्रेस लखीसराय स्टेशन पर स्टॉपेज होने के बावजूद प्लेटफ ार्म पर नहीं रुकी और आगे निकल गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद ट्रेन के गार्ड ने वैक्यूम कर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते-रुकते प्लेटफार्म को पार कर केबिन तक पहुंच गई। इस कारण ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही।
दरअसल, लखीसराय स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो सिग्नल पर लाल बत्ती की जगह पीली बत्ती जल रही थी। इसी लापरवाही के कारण ट्रेन के चालक कंफ्यूज हो गया और ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। इस छोटी लेकिन गंभीर लापरवाही से स्थानीय रेल प्रबंधन पल्ला झाड़ रहा है। परिचालन विभाग इस घटना से अनभिज्ञता जाता रहा है। मालूम हो कि 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस का डाउन में लखीसराय में स्टॉपेज नहीं है। लेकिन अप में इसका स्टॉपेज सुबह 5:23 बजे निर्धारित है।
बुधवार को ट्रेन 22 मिनट की देरी से सुबह 5:42 बजे पहुंची थी। ट्रेन के आगे निकल जाने के कारण गार्ड द्वारा वैक्यूम कर रोकने पर ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ताकि यात्रियों को चढ़ने में परेशानी न हो। बरौनी की ओर जाने के लिए सुबह में यही एकमात्र ट्रेन हार इसके बाद फि र दूसरी ट्रेन दोपहर बाद ही है। इसलिए ट्रेन न रुकने पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई थी। हालांकि ट्रेन के 15 मिनट रोके जाने से यात्रियों को राहत मिली।
-हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस का मामला