फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का मामला- बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में एक स्कूल की वैन में मासूम से दरिंदगी के बाद शिक्षा महकमे में हरकत दिखी है। सीबीएसई, एंग्लो इंडियन, मान्यता प्राप्त आदि सभी निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मंगलवार से प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को प्रस्तावित बैठक में अनिवार्य रूप उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीईओ ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को प्रेषित पत्र में कहा है कि 25 सितंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड में नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। 26 सितंबर को प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक चिल्ड्रेन एकेडमी हल्दूचौड़ में तिवारीनगर, लालकुआं, हरिपुर बच्ची, हरिपुर पूर्णानंद, 27 को पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर गौलापार में कुंवरपुर, लाखनमंडी, खेड़ा, 28 सितंबर को यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरटीओ रोड हल्द्वानी में गुनीपुर, कमलुवागांजा, बमौरी, देवलचौड़ क्षेत्र के विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। उन्होंने प्रतिस्थानी को किसी भी हाल में नहीं भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

पांच स्कूली वाहन सीज, 22 का चालान
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर पांच स्कूली वाहनों को सीज किया। साथ ही 22 स्कूली बसों का चालान भी किया। सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ गुरुदेव सिंह की अगुवाई में नैनीताल-हल्द्वानी, रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्कूली वैन और बसों की जांच की। इस दौरान पांच स्कूली वाहनों में मानकों से अधिक बच्चे बैठाए गए थे। इस पर एआरटीओ ने पांच स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही स्कूली वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीट बेल्ट, यूनिफार्म, टैक्स, फिटनेस और रिफ्लेक्टर नहीं होने 22 स्कूली बसों के चालान भी काटे। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी प्रथम कुलवंत चौहान, देव सिंह, गोविंद फर्त्याल, देवेंद्र बिष्ट, लता, रामचंद्र, शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें