फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौजाजाली बिचली में भी बिछेगी पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलनिगम ने विश्व बैंक परियोजना के तहत गौजाजाली उत्तर में नए नलकूप का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले इस योजना में गौजाजाली बिचली गांव को शामिल नहीं किया गया था। अब गौजाजाली बिचली गांव को भी इस ट्यूबवेल से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के ईई हिमांशु वर्मा ने बताया कि पैरी अर्बन क्षेत्र में विश्वबैंक के सहयोग से बनाई जा रही पेयजल योजनाओं में गौजाजाली उत्तर को भी शामिल किया गया है। गौजाजाली उत्तर में नया नलकूप बनाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में गौजाजाली बिचली में गौजाजाली उत्तर में पहले से निर्मित नलकूप से पेयजल आपूर्ति होती है। नए प्रस्ताव में गौजाजाली बिचली को शामिल नहीं किया गया था। गौजाजाली उत्तर में बनाए जाने वाले नलकूप से गौजाजाली बिचली के उपभोक्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव नए तरीके से तैयार किया जा रहा है। एक हफ्ते में सर्वे कार्य पूरा कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें