फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के बिना मिलेगा आईटीआई में एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बिना प्रवेश परीक्षा के भी दाखिला मिलेगा। वर्तमान सत्र में एनसीवीटी ने कई ट्रेडों को मान्यता दे दी है। इस कारण जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 300 सीटें खाली रह गई हैं। प्रवेश के लिए हाईस्कूल पास बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

आईटीआई में तीन चरणों में प्रवेश हुए थे। हाल ही में एनसीवीटी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रीजरेशन, ऑटो, ऑटो बॉडी मेकर, कटिंग-स्विंग आदि ट्रेडों में सीटें बढ़ा दी हैं। इस कारण जिले के बेतालघाट, बिंदुखत्ता, कालाढूंगी, ढोकाने, हल्द्वानी आईटीआई युवक व महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 300 सीटें खाली रह गई हैं। आईटीआई के नोडल अधिकारी जेएस जलाल ने बताया कि सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा न देने वाले बच्चों को भी एडमिशन मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। आवेदन पत्र केवल आईटीआई युवक हल्द्वानी में जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें