फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू की हड़ताल 2

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते करीब एक हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर यात्रियों को दो-दो घंटे इंतजार के बाद भी रोडवेज बस नहीं मिलने के कारण टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल से रोडवेज की बसों पर दबाव बढ़ गया है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर के लिए यात्रियों का दबाव है। ऐसे में रोडवेज प्रतिदिन आवश्यकता का आकलन कर एक से तीन तक अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज (नैनीताल रीजन) पहाड़ों में 180 छोटी बसों का संचालन करता है। अब केमू की हड़ताल के बाद रोडवेज की बसों में यात्री बढ़ गए हैं। हालांकि बरसात होने के कारण पर्यटन सीजन जैसी मारामारी नहीं है, पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद रोडवेज को पर्वतीय रूटों पर अतिरिक्त बसों का बेड़ा संचालित करना पड़ रहा है। हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी के अनुसार पर्वतीय रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में पांच से छह सौ यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।


मुझे अल्मोड़ा जाना था। सुबह एक बजे केमू स्टेशन पहुंचा तो पता चला कि केमू की हड़ताल है। रोडवेज स्टेशन में गया तो पता चला कि अल्मोड़ा कि लास्ट बस जा चुकी है।
विज्ञापन

-देवेंद्र शाही

जागेश्वर जाना था। सुबह सात बजे केमू स्टेशन पहुंचा। पता चला कि बसों की हड़ताल है। रोडवेज की कोई बस जागेश्वर नहीं जाती है। अब सोमवार सुबह अल्मोड़ा जाऊंगा और वहां से टैक्सी से जागेश्वर जाऊंगा।
-गंगा दत्त जोशी

बागेश्वर जाना था। लेकिन बस ही नहीं मिल रही है। अब महंगा किराया देकर टैक्सी में बागेश्वर जाना होगा।
-ईश्वर

अल्मोड़ा के लिए बस नहीं मिल रही है। टैक्सी में जाऊंगा, टैक्सी का किराया केमू बस से तीन गुना है। मजबूरी है, जाना तो पड़ेगा ही।
-दान प्रसाद जोशी

केमू प्रबंधन ने दी चेतावनी, अब करेंगे क्रमिक अनशन
हल्द्वानी। केएमओयू के पदाधिकारियों ने बैठक कर सरकार को तीन दिन का समय दिया है। मांगें नहीं माने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी भी दी है। रविवार को कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने केमू स्टेशन में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनकी हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद भी शासन-प्रशासन का ध्यान उनकी जायज मांगों पर नहीं जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार उनकी मांगों को तीन दिन में नहीं मानती है तो वह क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। बैठक में सुरेश डसीला, महेश बिष्ट,नवीन भट्ट, ठाकुर सिंह, विपिन, सुनील भंडारी, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें