फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क के ढिकाला रेंज में करंट लगने से हाथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क की ढिकाला रेंज में करंट लगने से हाथी की मौत हो गई। गश्त के दौरान वनकर्मियों को रविवार सुबह इस नर हाथी का शव मिला। कार्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड स्टाफ ने घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के उपाय सुझाए। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। कार्बेट पार्क के डॉ. दुष्यंत शर्मा और हल्द्वानी से आमंत्रित डॉ. आयुष उनियाल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बताया कि सूंड में हाइटेंशन लाइन का करंट लगने से हाथी की मौत हुई। यह लाइन कालागढ़ डाम से ढिकाला तक जाती है। हाथी की उम्र करीब 50 साल थी। इसके बाद मौके पर ही शव दफना दिया गया। हाथी के दांत सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें