फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन लीकेज, पल्ला झाड़ रहे विभाग

विज्ञापन
cold water
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड में बीरशिवा स्कूल के पास करीब एक महीने से पेयजल लाइन लीकेज है। लाइन के लीकेज होने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। सुबह शाम जब लाइन में पानी चलता है तो यह गड्डा पानी से लबालब भर जाता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। पेयजल लाइन की लीकेज ठीक नहीं कराई जा रही है। लाइन ठीक कराने के बजाए अधिकारी एक दूसरे विभागों का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने एसडीएम ने शिकायत कर लीकेज ठीक कराने को कहा है।
विज्ञापन

सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि नैनीताल मार्ग में बीरशिवा स्कूल के पास पेयजल लाइन एक महीने से लीकेज है। इस मामले में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय से बात की तो उन्होंने इसे सुशीला तिवारी अस्पताल की पेयजल लाइन बताकर पल्ला झाड़ लिया। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा से बात की तो उन्होंने लोनिवि से अनुमति नहीं मिलने की वजह से लाइन दुरुस्त नहीं होने की बात कही। लोनिवि के ईई रणजीत सिंह रावत से बात की तो उन्होंने लीकेज आदि ठीक कराने में सड़क काटने के लिए जलसंस्थान को नोडल बनाए जाने की बात कही। लेकिन अधिकारी लाइन की लीकेज ठीक नहीं करा रहे हैं और मामले को एक दूसरे के ऊपर टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को तुरंत लाइन की लीकेज ठीक कराने को कहा गया है। बिष्ट ने कहा कि विभागों की इस तरह की टालमटोल की कार्रवाई को गंभीरता से लिया जाएगा और अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से सीएम को अवगत कराया जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के पीआरओ ने एसडीएम से की शिकायत
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें