फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कालेज में 20 छात्राओं ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में दाखिले शुरू होने के साथ छात्राओं को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए चार काउंटर खोले गए हैं। महाविद्यालय ने शुक्रवार को बीए, बीएससी, पीजी के सभी विषयों की मेरिट जारी कर दी।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए छात्राएं पहुंचने लगी हैं। शुक्रवार को 50 से अधिक छात्राओं ने प्रवेश समितियों के समक्ष उपस्थित होकर अपने शैक्षिक अभिलेख चेक कराए। इसके बाद 20 छात्राओं ने प्रवेश शुल्क जमा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए चार काउंटर खोले गए हैं। शुक्रवार सुबह बरसात होने की वजह से कम संख्या में ही छात्राएं दाखिले के लिए पहुंची। प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को बीए, बीएससी समेत परास्नातक के सभी विषयों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं को दाखिला लेना है, उन्हें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के सभी प्रमाणपत्र मूल रूप से लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से दस बजे के मध्य स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होने के उपरांत दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रवेश शुल्क जमा करने को खुले चार काउंटर
महाविद्यालय ने जारी की सभी कक्षाओं की मेरिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें