फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो में लगे ठहाके

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्र में शनिवार को दिनभर की उमस, भागदौड़ के बाद लोगों ने हंसी, ठहाकों में शाम गुजारी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की ओर से आयोजित 3 इडियट कॉमेडी शो में विभोर चौधरी, अबिन सिन्हा, अनिल सिंह की प्रस्तुतियों पर लोगों ने ठहाके लगाए।
विज्ञापन

कॉमेडी शो में विभोर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। विभोर ने कहा कि जब से लालकिला डालमिया को दिया गया है, तब से आडवाणी भी चिंतित हैं। किसी ने उन्हें बता दिया है कि केंद्र सरकार सारे लाल को उद्यमियों को सौंप रही है, जैसे लालकिला, लाल कृष्ण आडवाणी। विभोर यहीं पर नहीं रुके। लोगों से पूछ लिया कि बैल दूध देता है। महफिल में रंग जमा तो अनिल सिंह ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बोले वोट देने की उम्र 18 साल, विवाह की उम्र 21 साल क्यों? देश संभालना आसान है। बीवी संभालना मुश्किल। अबिन सिन्हा ने शाहरुख से लेकर अन्य कई अभिनेताओं, नेताओं की मिमिक्री से लोगों को हंसाया। मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने कहा कि जीवन के लिए हंसना भी जरूरी है। मानवाधिकार संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा कि जीवन में किसी भी रंग की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। प्रभाकर जोशी, दीपा नगरकोटी, खुशी जोशी, स्नेहा कार्की ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों से मन मोहा। सेल्फी विद डॉटर में निर्मला मेहता, सेल्फी विद बेस्टी में अंशिल वर्मा, सुपर ड्यूड में मनोज वर्मा, सुपर गर्ल में दिव्या बिष्ट के हाथ बाजी रही। रिंपी बिष्ट ने संचालन किया। रेनू अधिकारी, विजयपाल, ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन


थ्री इडियट कॉमेडी शो में लोगों ने ठहाके लगाए
विभोर, अबिन, अनिल की प्रस्तुतियों ने लोगों को गुदगुदाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें