फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉस जीत दिल्ली को हरा जम्मू ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
cricket
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जेके टायर एडवेंचर क्लब की ओर से सातताल के वाईएमसीए में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। बारिश के कारण फाइनल मुकाबले मैच अधूरा रहा। इसलिए दोनों टीमों की सहमति पर टॉस हुआ। इसे जीतकर जम्मू ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

फाइनल में रविवार को पहले बल्लेबाजी कर जम्मू ने 17.3 ओवर में 104 रन बनाए थे। तभी मूसलाधार बारिश हो गई। इस कारण मैच पूरा नहीं हो सका। अंपायरों ने दोनों टीम के कप्तानों, कोचों की सहमति से मैच का परिणाम टॉस से करने का फैसला लिया। इस पर जम्मू ने टॉस जीत फाइनल ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि नावेल फिलिप्स, सुनीता फिलिप्स, कमल गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। अभिषेक को विशेष पुरस्कार दिया गया। आयोजक आफताब मैसी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए देशभर की विभिन्न टीमों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें