फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के बावजूद विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उभ्याड़ी का शासनादेश के बावजूद उच्चीकरण नहीं होने और पद सृजन नहीं होने के कारण अभिभावकों में आक्रोश है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आम बैठक बुलाकर इस मसले को लेकर शासन-प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया, क्षेत्रवासियों के सहयोग से 16 फरवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 12 जनवरी 2017 को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उभ्याड़ी के उच्चीकरण और पदों के सृजन को लेकर शासनादेश जारी हो गए थे। इंटरमीडिएट में कक्षाओं के संचालन को लेकर आदेश भी जारी हो गए, लेकिन विद्यालय में पिछले वर्ष कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। जिसके चलते विद्यालय में हाइस्कूल पास करने वाली छात्राओं को अन्यत्र प्रवेश लेने के लिए विवश होना पड़ा। अब इस मांग को लेकर फिर से संघर्ष किया जाएगा। 2018-19 में विद्यालय में कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ तो फिर से सड़कों पर उतरा जाएगा।

चेतावनी दी कि यदि 15 फरवरी तक उनकी मांगों को लेकर सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो 16 फरवरी से क्रमिक अनशन शुरू होगा। बाद में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित तमाम आला अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजा गया। कार्यक्रम में जीवन चंद्र तिवारी, कैलाश पांडेय, केशव कबडवाल, प्रकाश अधिकारी, प्रताप रावत, विद्यालय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, कफड़ा प्रधान चंद्रा देवी, अनीता, बचे सिंह बिष्ट, दीप कबडवाल, बालम रावत, शंकर सिंह, मदन सिंह रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें