फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भर सके ओखलकांडा के छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
airtel vs vodafone vs idea vs bsnl
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं हेतु परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरना जरूरी कर दिया है लेकिन यहां लचर दूरसंचार व्यवस्था के चलते पतलोट महाविद्यालय के 95 से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं ने चार से पांच सौ रुपये खर्च कर हल्द्वानी आदि दूसरे स्थानों पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे हैं।
विज्ञापन

पतलोट महाविद्यालय में ल्वाड़-डोबा, गौनियारो, हरीशताल, सुवाकोट पोखरी के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं लेकिन इन गांवों में दूरसंचार सुविधा नहीं है। पतलोट क्षेत्र में 2-जी तकनीक का बीएसएनएल का एकमात्र टावर है। इसमें कोई भी फाइल खुलना मुश्किल होता है। ऑनलाइन फार्म भरना तो दूर की बात है। महाविद्यालय के छात्र बताते हैं कि 85 छात्र-छात्राओं ने हल्द्वानी आदि स्थानों पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जबकि 95 छात्र-छात्राएं नेटवर्क न होने के कारण परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। बीएसएनएल के मंडल अभियंता एलएम तिवारी ने बताया कि टावर को थ्रीजी करने का काम चल रहा है। पतलोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन से ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने की सुविधा मांगी है। मांग करने वालों में विधायक राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद कांडपाल, प्रधान लीला त्रिपाठी, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप परगांई, पानदेव भट्ट, जगदीश भट्ट, अनिल भट्ट, नरेश चंद्र, ममता पोखरिया, पुष्पा परगांई, अनीस महतोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें