फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजे के साथ पकड़ा गया सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। मोलेखाल थाना सल्ट में तैनात एक सिपाही पांच किलो गांजे के साथ पकड़ा गया गया है। उसके पास 41 हजार रुपये और दो मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भागने पर उसे दौड़ाकर पकड़ा। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह वर्दी की आड़ में कई दिनों से नशे का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम पीडब्ल्यूडी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख आमडंडा की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो पांच किलो एक सौ बीस ग्राम गांजा, 41 हजार रुपये और दो मोबाइल मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन टांडा बंजारा सुलतानपुर पट्टी ऊधमसिंह नगर बताया। उसने बताया कि वह सल्ट थाने में तैनात है। पुलिस ने उसकी बाइक यूके 06एम/6163, गांजा, मोबाइल और रकम सीज कर दी। एसआई विकास रावत ने बताया सिपाही के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें