फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस और नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

विज्ञापन
hocky - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस और नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच बराबरी पर छूटा मैच
विज्ञापन

नैनीताल।
अमर उजाला की ओर से प्रायोजित अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत रविवार को खेला गया मैच महाराष्ट्र पुलिस और नार्दन रेलवे लखनऊ की टीमों के बीच बराबरी पर रहा। मैच के दौरान जमकर बारिश हुई, लेकिन खिलाड़ी मैदान पर डटे रहे।
डीएसए मैदान में खेलेे गए मुकाबले में मध्यांतर से पहले नार्दन रेलवे लखनऊ की ओर से 21वें मिनट में संतोष ने एक गोल कर बढ़त बनाई। मध्यांतरत बाद महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 50वें मिनट में गौरव काबली ने एक गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अंत तक दोनों टीमें एक दूसरे पर गोल करने का प्रयास करती रही, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक राजवीर, सुशील राजोरिया, भानु अग्रवाल, राजेश निरमर्कर, दीपक कुमार और मंजुल सनवाल थे। उद्घोषक मनोज कुमार थे। सोमवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर दो बजे से बीएसएसडब्लू हॉकी एकेडमी फिरोजपुर बनाम नार्दन रेलवे लखनऊ, दूसरा मैच 3:15 बजे से कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर बनाम नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला और तीसरा मैच 4:30 बजे से महाराष्ट्र पुलिस और मार्कंडेय हॉकी क्लब शाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें