फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर नदी में खनन कार्य चालू न होने से क्षेत्रवासी हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नंधौर नदी में खनन कार्य शुरू न होने पर पंजीकृत वाहन स्वामियों, खनन व्यवसायियों, मजदूरों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर खनन कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा नदी से हजारों परिवार जुड़े हैं, जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजीकृत वाहन स्वामी, खनन व्यवसाय, मजदूरों ने तहसील पर नंधौर नदी में खनन कार्य चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा डेढ़ साल से नंधौर नदी में खनन कार्य बंद है, जबकि हर साल अक्तूबर में खनन कार्य शुरू हो जाता है। खनन शुरू न होने से हजारों परिवार बेरोजगार हो गए हैं। वाहन स्वामी ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा, जिसमें शीघ्र खनन कार्य शुरू कराने की मांग की। चेताया कि अगर जल्द मांग पूरी न की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। वहां कनिष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख सरताज अहमद, हरपाल सिंह राणा, इरशाद हुसैन, अजय पाल, दुष्यंत सिंह, वीर सिंह, अफसर अली, खलील अहमद, सगीर अहमद, नाजिम खान, सोनू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें