फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल विज्ञान कौतिक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा और बदरीनाथ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बाल विज्ञान कौतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वयोवृद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने शिरकत की।
विज्ञापन


राइंका गरुड़ में संपन्न हुए विज्ञान कौतिक में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। साहित्यकार भट्ट ने कौतिक के आयोजन के लिए दोनों स्कूल के शिक्षकों की सराहना की।

बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि विज्ञान को समझने के लिए मेले में बनाए गए मॉडल मददगार होंगे। संचालन करते बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने कहा कि विज्ञान कौतिक न्याय पंचायत स्तर पर कराए जाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


ऐसे कौतिकों के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का संचार होता है। इससे पूर्व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान वैज्ञानिक आशुतोष उपाध्याय, डॉ. शैलेंद्र धपोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सजवाण, हरी दत्त जोशी, नीरज पंत, दलीप भाकुनी, आशीष कांडपाल, दीपक पांडे, अनीता बाफिला, दिनेश नेगी, कैलाश तिवारी, विपिन तिवारी, ममता पांडे, पूजा गोस्वामी, सुनीता गोसाई, ए. रहमान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें