फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर गरजी शावक से बिछड़ी तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। शावक के बिछ़डने के बाद मादा तेंदुआ की गर्जना तिलसारी न्याय पंचायत के गांवों में बृहस्पतिवार रात भर सुनाई दी। ग्रामीणों ने तेंदुए को कनस्तर बजाकर आबादी से दूर किया।
विज्ञापन


जंगल से भटका तेंदुए का एक शावक बृहस्पतिवार को मन्यूड़ा गांव की आबादी में ग्रामीणों को दिखा। हालांकि वन विभाग ने तेंदुए के शावक को अपने कब्जे में लेने के बाद जंगल में छोड़ दिया था।

कन्स्यारी, बंड, क्षेत्रपाल, थापल, मन्यूड़ा, चनोली, नरग्वाड़ी आदि गांवों में बृहस्पतिवार रात तेंदुए की गर्जना सुनाई दी।

चनोली के पूर्व प्रधान जगदीश नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा आर्या, पंकज कंसेेरी, सुनील पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सजवाण ने वन रेंजर गढ़खेत से तेंदुए के आंतक से पीड़ित गांवों में शीघ्र पिंजरा लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें