गरुड़ (बागेश्वर)। राइंका मैगड़ीस्टेट में चार दिवसीय स्काउट गाइड शिविर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य घनेंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट के शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चे अनुशासित होते है।
शिविर के पहले दिन बच्चों को प्राथमिक इलाज, आपदा से बचने के गुर दिए गए। संचालन मंजू बिष्ट ने किया। इस दौरान सुरेश सती, भास्कर पंत, सुनीता बिष्ट, दीप पांडे, सुरेंद्र पुरी आदि ने विचार रखे।