फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू डायमंड नैनीताल और सेवा क्लब रामपुर जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से चल रही 94वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें ब्लू डायमंड ग्लैक्सी नैनीताल और सेवा क्लब रामपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में जमुनापार दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी कर 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। ब्लू डायमंड नैनीताल से नितिन ने चार व महेश ने दो विकेट लिए। जवाब में नैनीताल के खिलाड़ियों ने 12वें ओवर में 4 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में एवीसीसी दिल्ली ने बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में रामपुर ने 18 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया। आयोजक सचिव रविप्रकाश जोशी ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से वैंकयू क्लब मेरठ और पैराडाइज क्रिकेट क्लब मेरठ के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें