फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, अब तीन पदों पर ग्याह प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद तीनों पदों पर अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों ने चुनाव चिन्ह सौंप दिए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल चुनाव में नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश गोयल ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब इस पद के लिए तीन प्रत्याशी आमने सामने हैं। इनमें से अरुण सक्सेना को चुनाव चिन्ह छाता, तरुण ठाकुर को शेर दिया गया है। वहीं तारादत्त कांडपाल को उगता सूरज चुनाव चिन्ह मिला है।

इसके अलावा महामंत्री के पद पर अमन अरोड़ा को पतंग, नरेश गुप्ता को किताब, शरीफ अंसारी को लालटेन, मोहम्मद वसीम को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए रोहित सक्सेना को जीप, हिमांशु अग्रवाल को गैस सिलेंडर, हाफिज रहमान को मछली, आशीष अग्रवाल को ताला-चाबी चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें