फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। चंदेली, बरिअंजनिया, टेड़ाघाट के ग्रामीणों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की गुहार लगायी है। एसडीएम शुक्ल ने वन क्षेत्राधिकारी को कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन

एसडीएम शुक्ल से मिले व्यापारियों ने कहा कि उनके खेतों को बंदर, नीलगाय, जंगली सुवर, आवारा सांड़ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बंदर घरों में घुसकर खाना, कपड़े आदि सामान उठाकर ले जाते हैं। कुछ लोगों द्वारा छोड़े गए आवारा सांड़ों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों ने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा देने व जंगली जानवरों से किसानों को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


वहां गोपाल सिंह राटौल, इंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रद्युमन सिंह, भागी सिंह, छोटे लाल, सुंदर सिंह, घुम्मन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें