रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 15 दिसंबर को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) कराएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बृहस्पतिवार को बोर्ड सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा के लिए निर्धारित 29 शहरों के लिए तैनात नोडल अधिकारियों, नोडल केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री सौंपी गई।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने सभी अफसरों को परीक्षा के आयोजन में पूरी गोपनीयता, सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उपसचिव सीपी रतूड़ी ने पिछले आयोजनों के अनुभव साझा किए। संयुक्त सचिव बीएमएस रावत ने नोडल अधिकारियों, नोडल परीक्षा केंद्र प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी बताई। अपर सचिव एनसी पाठक ने परीक्षा सामग्री बांटी। वित्त अधिकारी आरसी भट्ट ने वित्तीय मानक बताए। शोध अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट ने संचालन किया। बैठक में देवेंद्र सिंह चौहान, आरपी पांडेय, नवीन चंद्र उप्रेती, रमेश चंद्र पांडे, हरक सिंह फर्त्याल, आरके ओझा, महेंद्र सिंह मेहरा, मनीष सुुयाल, दरपान सिंह रौतेला, विजय शेखर बलौदी, मनोज पाठक, दीप गोस्वामी, सुरेश चंद्र सिंह रावत, नर सिंह बिष्ट, सुभाष सिंह रावत आदि थे।
केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री सौंपी
विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में तैयारी बैठक