बाजपुर। बाजपुर से बरेली जाने वाली रोडवेज बस सेवा नियमित नही चलने से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने रोडवेज के महाप्रबंधक से बस को नियमित रूप से चलाने की मांग की है।
आरोप है कि काशीपुर डिपो की रोडवेज बस बाजपुर से सुबह आठ बजे बरेली को जाती है, लेकिन सप्ताह में दो तीन दिन बस नहीं जाती, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत होती है। सरकारी कर्मचारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रोडवेज बस से रुद्रपुर तक प्रति दिन कई कर्मचारी जाते हैं लेकिन बस संचालन नहीं होने से दिक्कत होती है।