गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के गांवों में तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। तेंदुओं के भय से दूरदराज के गांवों के लोग ऑफिस और बाजार से घर को सूरज ढलने से पूर्व निकल रहे हैं।
थाकला के प्रधान देवी दत्त पाठक भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा और बिमोला के प्रधान हरी राम ने बताया कि तेंदुए आए दिन आबादी में दिख रहे हैं। कई बार मांग किए जाने के बाद भी वन विभाग ने अब तक देवनाई घाटी में पिंजरा नहीं लगाया है।
उधर, सिमखेत, भरड़खेत, मवई, नैकाना, सेलखनारी, भिलकोट, पप्या, हरीनगरी आदि गांवों में भी तेंदुओं का आतंक चल रहा है। तेंदुओं के भय से ग्रामीण बच्चों को अकेले स्कूल तक नहीं भेज रहे है।