गरुड़ (बागेश्वर)। सनराइज पब्लिक स्कूल घांघली का वार्षिक खेलकूद रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। 100 मीटर दौड़ में ईशा बिष्ट, 200 मीटर में दिव्या अव्वल रहीं। कबड्डी में अग्नि हाउस, खो-खो में आकाश हाउस, शतरंज में पृथ्वी हाउस ने बाजी मारी।
ऊंची कूद में धीरज प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक गोपाल सिंह किरमोलिया ने अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। वहां प्रधानाचार्या हेमलता आर्या, खेल शिक्षक अशोक मेहरा, आनंद भंडारी, किशन बोरा, दीपिका, पूनम, कीर्ति भगवती आदि मौजूद थे।