फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालासार दिव्य ज्योत यात्रा पहुंची हनुमान धाम

विज्ञापन
रामनगर पहुंची हनुमान यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। दिव्य सालासर ज्योति यात्रा का हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा में भव्य स्वागत किया गया। रुद्रपुर से चलकर सुबह आठ बजे यात्रा रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया।
विज्ञापन

आचार्य विजय ने कहा कि इस कलियुग में एकमात्र हनुमान ही सभी विधाओं से युक्त, शक्तिशाली हैं। रामनगर के छोई स्थित धाम को देवभूमि का पांचवां धाम बनाना है। उत्तरांचल ऋषियों की तपस्थली रहा है। हनुमान जी ने रामनगर स्थित कोसी नदी के तट पर तपस्या की थी। धाम को सेवा केंद्र बनाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य, पवन सिंघल, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज पाठक, मनमोहन जोशी, एडवोकेट ललित जोशी, भुवन भट्ट, सौरभ भट्ट, दीपक अधिकारी, पवन शर्मा आदि थे। वहीं सालासर धाम राजस्थान से रामनगर पहुंची यात्रा का यहां खाटूश्याम मंदिर भवानीगंज में स्वागत हुआ। नगर, शहर से होकर देर शाम यह यात्रा हनुमान धाम अंजनी ग्राम छोई पहुंची। इस यात्रा में लोग पैदल, बाइक, कारों से चल रही थी। हनुमान धाम में भंडारा भी हुआ। अब शुक्रवार को हनुमान धाम स्थापना दिवस पर सुबह पूजा, पाठ के बाद दिव्य ज्योत का हनुमान धाम की ज्योत में विलीनीकरण होगा। वहां दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र खाती, अमिता लोहनी, भगीरथ लाल चौधरी, अनुराग अग्रवाल, राजीव शर्मा, दिनेश मेहरा, राजेंद्र मित्तल, सुुशील, सुरेंद्र मित्तल, दीपक अग्रवाल, प्रेम जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें