फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन्दुखता की सलोनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

विज्ञापन
बिंदुखत्ता की सलोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदुखत्ता/लालकुआं (नैनीताल)। हरियाणा के गुरुग्राम में सात नवंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिसेज इंडिया होममेकर प्रतियोगिता में बिंदुखत्ता की सलोनी जोशी को मिसेज इंडिया एलीट ग्लोबल अर्थ अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया। अब सलोनी जुलाई 2018 में अमेरिका में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता के चित्रकूट तिवारीनगर निवासी सलोनी जोशी के पति गौरव जोशी यहां जिम चलाते हैं। ग्लोबल अर्थ अवार्ड जीतने के बाद घर पहुंची सलोनी ने रविवार को प्रेसवार्ता की। बताया कि गुरुग्राम से पहले उन्होंने एक माह तक दिल्ली में आयोजित तीन चक्र की प्रतियोगिताओं में वह विजेता रहीं। इसके आधार पर ही उन्होंने सात नवंबर को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुबई, सिंगापुर की सात अभ्यर्थियों सहित भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंची 40 प्रतियोगियों के बीच ग्लोबल अर्थ अवार्ड 2017 जीता। अब वह जुलाई 2018 को अमेरिका के लॉसवेगास शहर में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सलोनी ने इस मुकाम में पहुंचने पर इसका श्रेय अपनी माता मंजू जोशी, पिता बसंत बल्लभ जोशी, निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, पति गौरव जोशी को दिया है। सलोनी के पति बिंदुखत्ता में जिम चलाते हैं। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, चेयरमैन लालकुआं रामबाबू मिश्रा आदि ने सलोनी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें