फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछड़ी नई बस्ती पहुँची नेकी की दीवार

विज्ञापन
नई बस्ती पहुंची नेकी की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम पूछड़ी नई बस्ती में रविवार को नेकी की दीवार का शिविर लगा। यह आठवां पड़ाव था। इसमें गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, पंखी, जूते-चप्पल, महिलाओं, बच्चों के परिधान मुफ्त बांटे गए। यह सामग्री मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा, अरायजनवीस संघ तहसील, शांतिकुंज कल्याण समिति लखनपुर, संजीव अग्रवाल ने दिलाई थी। सामग्री मिलते ही जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। इस शिविर की थीम ‘वस्त्रदान करें, रक्तदान करें’ रही। घिल्डियाल ने बताया कि ज्वाला लाइन मेन बाजार स्थित गणेश जी की दुकान में नेकी की दीवार का वस्तु संकलन केंद्र खेला गया है। इसके लिए दानदाता अंकुर अग्रवाल के मो. नं. 9927910767 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति घिल्डियाल के मो. नं. 9412124354 पर फोन कर सकते हैं। वहां नेकी की दीवार के ब्रांड एंबेसडर गुरविंदर सिंह जौहल, रमेश चंद्र आर्य प्रधान कालूसिद्ध, प्रधान पूछड़ी नई बस्ती पान सिंह रौतेला, मो. ताहिर, निशार अहमद, विनय बिष्ट, निशांत बिष्ट, कमल किशोर तिवारी, सीमा तिवारी, मो. शरीफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें