फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन के गैस चूल्हे प्राथमिक स्कूलों में बने शोपीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। हंस फाउंडेशन ने वनों पर दबाव कम करने और प्राथमिक स्कूलों को गैस के चूल्हे में मध्याह्न भोजन पकाने के लिए दो माह पूर्व गैस के चूल्हे तो दे दिए, लेकिन कुमाऊं मंडल की गैस ऐजेंसी द्वारा स्कूल को आज तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए गए है।
विज्ञापन


हंस फाउंडेशन ने विकास खंड गरुड़ के 75 प्राथमिक स्कूलों को दो माह पूर्व गैस के चूल्हे दिए थे। सिलेंडर की धनराशि फाउंडेशन ने गैस एजेंसी में दो माह पूर्व ही जमा कर दी है। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि गैस एजेंसी द्वारा चूल्हे आज तक स्कूलों को उपलब्ध नहीं कराए गए। गैस के चूल्हे स्कूलों में महज शो पीस बनकर रह गए हैं। डीएम रंजना ने गैस एजेंसी से स्कूलों के हेड टीचर को शीघ्र गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें