फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलखनारी गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक दास का किया अभूतपूर्व स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सेलखनारी के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना उनके श्रमदान और मेहनत से आखिरकार पूरा हुआ। विकास खंड के अंतिम छोर के गांव तक सड़क पहुंच गई है। गांव के सड़क से जुड़ने पर ग्रामीणों ने विधायक का अभूतपूर्व स्वागत किया।
विज्ञापन


सेलखनारी गांव को सड़क से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी थी। गांव को सड़क से जोड़ने की स्वीकृति तो पूर्व में मिल गई थी, लेकिन वन भूमि आड़े आने पर सड़क का निर्माण प्रांतीय खंड लोनिवि पूर्व में नहीं कर पाया।

दो साल पूर्व सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर वन भूमि में पांच सौ मीटर कच्चे सड़क का निर्माण किया। वन विभाग ने तब काम रोक दिया था। गांव सड़क से जुड़ने पर विधायक दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भाजपा के मंडल महामंत्री त्रिलोक बुटोला गांव पहुंचे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण एजेंसी श्री बिनायक के एमडी देवेंद्र परिहार ने बताया कि सड़क के पहले भाग का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि दूसरे भाग का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें