गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय शैक्षिक अनुसंधान की ओर से राइंका गरुड़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृति परीक्षा में 720 बच्चे शामिल हुए।
परीक्षा प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, बीईओ जेपी कुनियाल, डायट के पर्यवेक्षक केएन जोशी, डीएस पछाई, डीएल वर्मा, चंदन परिहार ने मोहन जोशी आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।