रानीखेत/द्वाराहाट। चिलियानौला स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रामलीला समारोह जारी है। बृहस्पतिवार रात अंगद-रावण संवाद आदि दृश्यों का मंचन किया गया। उधर, द्वाराहाट में आदर्श रामलीला समिति विजय चौक की ओर से रामलीला के पांचवें दिन राम-निषाद संवाद, सुमंत का वापस अयोध्या आने के दृश्यों का मंचन हुआ।
सुमंत बने किशन राणा के अभिनय को सभी दर्शकों ने सराहा। इससे पूर्व दशरथ मरण, भरत-शत्रुघ्न का ननिहाल वापस लौटने, भरत-कैकेई संवाद के दृश्यों का मंचन हुआ।