फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ के वाहन को डीएम ने अपने नियंत्रण में नहीं रखा तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जन प्रतिनिधियों और टैक्सी चालकों ने एआरटीओ ऑफिस के एक बाबू पर विभागीय वाहन का दुरुपयोग करने और वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम से मामले की जांच कर एआरटीओ के वाहन को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एआरटीओ पूजा नयाल सरकारी काम के लिए आजकल जिला मुख्यालय से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थित में ऑफिस के एक बाबू पर सरकारी वाहन से वाहन चेकिंग करने का जन प्रतिनिधियों और टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी ने डीएम और परिवहन आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि एआरटीओ अॅाफिस का एक कनिष्ठ लिपिक कई दिनों से सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने के साथ-साथ वाहन चालकों से जमकर अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों और वाहन चालकों ने ऐलान किया है कि एआरटीओ के वाहन को डीएम अपने नियंत्रण नहीं लेंगी तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। एआरटीओ पूजा नयाल ने फोन पर बताया कि सरकारी काम से मैं देहरादून गई हूं। मैंने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कनिष्क लिपिक से कहा है।

उधर, डीएम रंजना का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में सरकारी वाहन के दुरुपयोग की रिपोर्ट सही पाई गई तो एआरटीओ और कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें