फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में खनन नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती नदी में खनन कार्य पर लगी रोक नहीं हटने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप तकरीबन ठप हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम से खनन पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख जगदीश कुनियाल, ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, बिमोला के हरी राम, डंगोली के हीरा सिंह बोरा, भगरतोला के चंदन सिंह बोरा आदि ने कहा है कि गोमती नदी में खनन पर रोक लगने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी समेत अन्य शहरों का रेत ग्रामीण इलाकों में महंगे दामों पर पहुंच रहा है। इसके चलते अधिकांश ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें