फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में शुरू हुई राज्य स्तरीय बास्टेबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सहयोग से डीएसए मैदान में दो दिवसीय 17वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन नैनीताल और देहरादून के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 25-24, सीनियर बालक वर्ग में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 18-13, जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 7-6, सीनियर बालिका वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 21-01, जूनियर बालक वर्ग में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 25-04, जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 19-02 जबकि सीनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 29-10 अंकों से हराया।
इससे पहले विधायक संजीव आर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक आनंद सिंह खंपा, श्याम सिंह खंपा, तनवीर अहमद, समीर अली, तकनीकी समिति में भुवन बिष्ट, गिरीश वर्मा, राजीव गुप्ता थे। हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, दिनेश चंद्र ने संचालन किया। मेजबान कॉलेज की प्रधानाचार्या नीता व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डीईओ माध्यमिक हीरा लाल गौतम, डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, कॉलेज के अध्यक्ष नवीन चंद्र साह, समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल, प्रो. जीएल साह, जीआईसी के प्रधानाचार्य खान मोहम्मद सलीम वाजिद, गंगा राम, संजय वर्मा थे। जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पंवार, ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, पुष्पा दरम्वाल, प्रेमा फर्त्याल, बीना यादव, डॉ. बसंती रौतेला, शबनम अहमद, डॉ. मीना बिष्ट, डॉ. देवेंद्र भैसोड़ा, डॉ. ममता जोशी, हरगोविंद पाठक, मेघा साह, पूनम आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें