गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मंचन में राम-सीता जन्म, विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण का वन जाना, ताड़का, सुबाहु वध का कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।
टीट बाजार की रामलीला देखने के लिए क्षेत्र के अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के लोग भी यहां पहुंचते हैं। बुधवार को हुई लीला मंचन का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। दशरथ की भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता बंशी गिरी, जनक की दीपक भंडारी, विश्वामित्र की विनय लोहनी, ताड़का की कैलाश ने, सुबाहु की भीम बोरा, मारीच की अंकुर अल्मिया, राम की ऋतिक भट्ट, लक्ष्मण की सूरज डसीला ने निभाई।
इस दौरान कमेटी के व्यवस्थापक दयाल गिरी, निदेशक नीरज पंत, दृश्य प्रभारी भुवन पाठक दिनेश बिष्ट, दिग्विजय फर्स्वाण संजय फर्स्वाण अमित बिष्ट आदि थे। उधर लाहुरघाटी के जखेड़ा में रामलीला मंचन की धूम मची है। ठंड के बावजूद लोग देर रात तक रामलीला का आनंद ले रहे हैं।