गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा है कि बैजनाथ-कौसानी मोटर मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण कतई नहीं होने दिया जाएगा। जिन लोगों ने लोनिवि और राज्य सरकार की भूमि में अतिक्रमण किया है, वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। बताया कि बैजनाथ से कौसानी मोटर मार्ग अतिक्रमण के चलते काफी संकरा हो गया है। इससे मार्ग पर अक्सर जाम लग रहा है।
एसडीएम ने बताया कि लोनिवि और राजस्व पुलिस को बेनाप और लोनिवि की भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क से लगी भूूमि पर कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूूनी कार्रवाई की जाएगी। घरों की नालियों का निकास सिंचाई नहरों में छोड़ने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।